kareena kapoor expensive fashion: फोटो तो प्यारी है लेकिन करीना कपूर के टॉप की कीमत है चौंकाने वाली – kareena kapoor gucci crop top price will surprise you

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

करीना कपूर और करिश्मा कपूर लॉकडाउन के कारण भले ही एक-दूसरे से मिल न पा रही हों, लेकिन वे तस्वीरों के जरिए जरूर यह जाहिर कर रही हैं वे अपनों को कितना मिस कर रही हैं। इसी इमोशन को एक्सप्रेस करते हुए करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वह बहन करीना और मां बबीता के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वैसे तस्वीर तो नो डाउट बहुत प्यारी थी, लेकिन अगर बात करें करीना के टॉप की कीमत की तो उसे सुन आपको झटका लग सकता है।

फोटो में करीना Gucci के स्प्रिंग/समर कलेक्शन 2019 का टॉप पहनी दिखाई दे रही हैं। इस स्लीवलेस क्रॉप टॉप में लॉन्ग फ्रिंज एंड दिए गए थे, जो उसमें यूनीक स्टाइल ऐड कर रहे था। इस ऐनिमल प्रिंट के टॉप पर सामने हाफ इटन स्ट्रॉबेरी भी बनी हुई थी। इसके ऊपर ब्रैंड का नाम लिखा गया था। करीना ने इस टॉप को ब्लू डेनिम जींस के साथ पहना था, जो परफेक्ट लुक दे रहा था।

उन्होंने अपने लुक को कैजुअल रखते हुए मेकअप भी मिनिमम रखा था। न तो उन्होंने ज्यादा फाउंडेशन यूज किया था और न ही काजल का। आमतौर पर ऐसे लुक्स के साथ अपने पाउट को बोल्ड कलर्स से हाईलाइट करने वाली करीना ने इस लुक में डल मरून शेड मैट फिनिश लिपस्टिक लगाई थी। उन्होंने जूलरी भी अवॉइड की थी और हाथ में बस एक वॉच व अपनी डायमंड रिंग पहनी थीं।

करीना कपूर की ये सिंपल सी टी-शर्ट ही आपका बजट बिगाड़ने के लिए काफी है

चलिए अब बात करते हैं करीना के टॉप की कीमत की। अब ये तो सभी जानते हैं कि Gucci दुनिया के सबसे चर्चित लग्जरी ब्रैंड्स में से एक है, तो ऐसे में यह तो उम्मीद ही नहीं की जा सकती कि ऐक्ट्रेस के टॉप की कीमत सस्ती होगी। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 63,200 रुपये है। यानी जितने में आप एक बाइक खरीद सकते हैं उतने का तो यह सिर्फ टॉप है।

प्रियंका-करीना और सोनम के पास हैं इतने महंगे बैग्स, कीमत सुन चकरा जाएगा सिर

वैसे यह पहली बार नहीं है जब करीना ने अपने एक्सपेंसिव फैशन से हैरान किया हो। उनकी ड्रेस से लेकर पर्स और वॉच तक सभी के कलेक्शन में दुनियाभर के लग्जरी ब्रैंड्स की चीजें मौजूद हैं, जिन्हें वह मौके और स्टाइल के अनुसार कैरी करती दिख जाती हैं।

बोल्ड ऐंड स्टाइलिश कपड़ों में बेगम करीना कपूर ने ढाया कहर

  • करीना कपूर एक ओर तो लॉकडाउन के दौरान अपनी निजी जिंदगी की झलक फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके ग्लैमरस अंदाज को दिखाती तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

  • करीना के ये फोटोज लॉकडाउन से पहले किए गए फोटोशूट से लिए गए हैं। इन तस्वीरों को मैगजीन द्वारा ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है।

  • तस्वीरों में करीना इंडियन से लेकर वेस्टर्न डिजाइनर ड्रेसेस में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिखीं। इन फोटोज में बेबो जो भी ड्रेसेस पहनी दिख रही हैं उन सभी में ऊम्फ फैक्टर फील किया जा सकता है।

  • एक तस्वीर में करीना कपूर लाल लहंगा पहनी दिखाई दे रही हैं। गाजरी कलर की इस आउटफिट पर ग्रीन माइक्रो फ्लोरल प्रिंट के साथ सीक्वंस वर्क किया गया था। इस वन टोन लहंगे की हाईलाइट उसका ब्लाउज रहा जिसे डीप वी नेकलाइन डिजाइन दी गई थी।

  • इस तस्वीर में करीना कूल ऐंड शीक लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑरेंज गाउन पहना था, जिस पर ओवरऑल सीक्वंस वर्क था। इस ड्रेस में भी फ्रंट में डीप वी नेकलाइन डिजाइन था। करीना ने इसके ऊपर ब्राउन ट्रेंच कोट पहना था, जिसकी कॉलर को वन साइड अप रखते हुए उनके वन पीस ईयररिंग को हाईलाइट किया गया था।

  • इस तस्वीर में तो करीना ने जैसे हॉटनेस का मीटर ही हाई कर दिया। ब्लू कलर के इस बॉडीकॉन गाउन का प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन और उस पर से बेबो की कर्वी बॉडी बोल्डनेस और हॉटनेस का परफेक्ट कॉकटेल बनाते दिखे। गाउन का यूनिक पॉइंट उसकी शोल्डर डिजाइन थी जिस पर रफल स्टिच देते हुए पेटल्स लुक दिया गया था।

  • इस मैगजीन फोटोशूट के लिए करीना कपूर को फेमस सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अनिता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था। उनका हर ड्रेस सिलेक्शन बेबो के ग्लैमरस अंदाज और अदाओं को और भी ज्यादा उभारने में कामयाब होता नजर आया। (सभी फोटोज:इंस्टाग्राम@vogueindia)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here