बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का फैशन स्टाइल आज भी लोगों का दिल जीत लेता है। जब वह किसी इवेंट में पहुंचती हैं तो कम उम्र की हसीनाएं भी उनके लुक के सामने अपना जादू चलाने में पीछे रह जाती हैं। अदाकारा को ट्रेंडी फैशन से लेकर एथनिक स्टाइल के कपड़ों की गहरी परख है। यही कारण है इंडियन क्लोद्स में भी हसीना का फैशन सेंस जबरदस्त नजर आता है औऱ वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहती हैं। ऐसा ही कुछ हमें तब देखने को मिला था, जब लोलो रॉयल ब्लू कलर के डिजाइनर सूट में अपनी अदाओं से सभी को घायल करने में कामयाब हुई थीं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @therealkarismakapoor, @alliaalrufai, @danielcbauer, indiatimes)
Source link