Karnataka Urban Development Minister Basavaraj infected with Coronavirus – कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बसावराज कोरोना वायरस से संक्रमित

प्रतीकात्मक फोटो.

बेंगलुरु:

Coronavirus: कर्नाटक (Karnataka) के शहरी विकास मंत्री बयराती बसावराज (Bayrati Basavaraj) ने सोमवार को बताया कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज मुझे कोविड-19 होने की पुष्टि हुई. हालांकि, कोई स्वाथ्य समस्या नहीं है. चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं और इलाज चल रहा है.” बसावराज ने कहा कि सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं से वह जल्द ठीक हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें

उल्लेखनीय है कि बसावराज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में कोविड-19 के नए मरीज हैं. हाल ही में पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण, श्रम मंत्री ए शिवराम हेब्बर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के एस ईश्वरप्पा, महिला एवं बाल विकास मंत्री शशिकला जोले भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.

पिछले महीने येदियुरप्पा, स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु, पर्यटन मंत्री सीटी रवि, कृषि मंत्री बीसी पाटिल, वन मंत्री आनंद सिंह को भी कोविड-19 होने की पुष्टि हुई थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here