karwa chauth 2020: Karwa Chauth 2020: घर पर चंद मिनटों में लगाएं मेहंदी की ये 6 डिजाइन – karwa chauth mehndi designs full hand

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह के संग जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दिल्ली में होने वाली इस शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। जिसमें से मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जोर-शोर से वायरल भी हो रही हैं। मेहंदी सेरेमनी में नेहा काली ड्रेस पहनकर अपने दोनों हाथों और पैरों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाते हुए नज़र आईं। अगर आप इस साल कोविड-19 की वजह से करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने कहीं बाहर नहीं जाना चाहती हैं तो उदास ना हों, यहां हैं कुछ आसान मेहंदी डिज़ाइंस जिन्हें आप खुद से घर पर लगा सकती हैं।

1. मंडला मेहंदी डिज़ाइन


अगर आपके पास मेहंदी लगाने और फिर उसे सुखाने का ज़्यादा समय नहीं है तो मंडला मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस डिज़ाइन में आपको हथेली के बीच में गोल आकार बनाकर उसमें फ्लोरल डिज़ाइन बनानी है। उसी तरह से उंगलियों पर भी आप हथेली के सेंटर से मैच करती हुई छोटी-छोटी डिज़ाइन बना सकती हैं।

2. क्रिस-क्रॉस डिज़ाइन


ये मेहंदी की डिज़ाइन भी कम समय में आसानी से लगाई जा सकती हैं। इसमें आपको हथेली पर पत्तियों की सिंगल बेल बनानी होगी। पत्तियों को खाली छोड़ने के बजाय उन्हें क्रिस-क्रॉस डिज़ाइन से भर दें। अगर आपको हाथ थोड़ा और भरा हुआ चाहिए तो हथेली के साइड और उंगलियों पर भी आप क्रिस-क्रॉस डिज़ाइन बना सकती हैं।

3. फ्लोरल टिक्की डिज़ाइन


इस ट्रेडिशनल मेहंदी का क्रेज़ महिलाओं में आज भी हैं। जिन महिलाओं के पास बाहर से मेहंदी लगवाने का समय नहीं होता है, वो मेहंदी लगाने का शौक इस डिज़ाइन से पूरा कर लेती हैं। इस डिजाइन में आपको हथेली के बीच में एक फूल की डिज़ाइन बनानी होती है और फिर उसी के इर्द-गिर्द गोलाई में छोटे-छोटे फूल बनाने होते हैं। उंगलियों पर कोई डिज़ाइन बनाने के बजाय उनकी टिप को मेहंदी से भर लें।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद है पहला करवा चौथ, तो इस बार ऐश्वर्या राय की तरह मेकअप कर पति से पाएं तारीफ

4. मोर बेल डिज़ाइन


इस डिज़ाइन को खुद से लगाने में अक्सर मोर की शेप खराब हो जाती है। लेकिन अगर आप मेहंदी का कोन चलाने में माहिर हैं तो ये सुंदर डिज़ाइन आपको ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। इस डिज़ाइन को आप छोटे-छोटे मोर बनाकर फूल और पत्तियों से जोड़ते हुए आगे बढ़ा सकती हैं। इस मेहंदी की डिज़ाइन दूसरी डिज़ाइन की तुलना में चौड़ी होती हैं। मोर बेल को हथेली के आगे और पीछे दोनों जगह लगाया जा सकता है।

5. फूल की बेल डिज़ाइन


इस डिज़ाइन को भी सबसे आसान कहा जाता है। इसमें आपको हथेली के बीच बनाए गए बड़े से फूल को छोटी-महीन पत्तियों से जोड़ते हुए एक बेल बनानी होती है। ये डिज़ाइन आपकी पहली उंगली से शुरू होते हुए हथेली के किनारे पर खत्म होगी। इसमें आपकी मर्ज़ी है कि आप अपनी सभी उंगलियों को खाली छोड़ना चाहती हैं या उनपर डिज़ाइन बनाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: इस Karwa Chauth घर पर कीजिए बस इन 2 चीजों से फेशियल, चांद सा चमकने लगेगा चेहरा

6. शेडेड मेहंदी डिज़ाइन


अगर आप हाथों पर ज़्यादा डिज़ाइन बनाए बिना उन्हें भरा लुक देना चाहती हैं तो शेडेड मेहंदी आपके लिए परफेक्ट रहेगी। इसमें आपको सिर्फ फूल और पत्तियां के मोटिफ बनाने हैं। इन मोटिफ को किसी डिज़ाइन से भरने के बजाय मेहंदी से भरना होगा। इस मेहंदी को लगाने में आपको सिर्फ 15 मिनट लगेंगे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here