बॉलीवुड गलियारे में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर के चर्चे लंबे समय से चल रहे हैं। ऐसा ही कुछ हमें पिछली साल की दीवाली पार्टी पर देखने को मिला, जब सुर्ख लाल जोड़े में कटरीना को देख विक्की की धड़कनें तेज हो गई थीं।
Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

‘छुपाना भी नहीं आता जताना भी नहीं आता, हमें तुमसे मोहब्बत है बताना भी नहीं आता….’ बॉलीवुड गलियारे में जब भी कोई नया रिश्ता बनता है, तो प्यार में डूबे दो दिलों के चेहरे की चमक देखने लायक होती है। ऐसा ही हमें पिछले कुछ दिनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ होता हुआ दिखाई दे रहा है, जो न तो यह मानने के लिए तैयार हैं कि उनके बीच कुछ तो जरूर है और न ही दोनों इस बात को छिपा पा रहे हैं।
जी हां, जब से विक्की कौशल ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा कि कैटरीना कैफ को देखकर उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं, तब से फैंस इन दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, विक्की कौशल की इस बात को पहले तो लोगों ने बड़े हल्के में लिया, लेकिन जब कटरीना को सुर्ख लाल जोड़े में सजा-धजा देख लोगों ने उनके एक्सप्रेशन पर गौर किया तो सारा मामला समझ आ गया। जब कटरीना कैफ की ड्रेस के आगे नीता अंबानी की बहू के कपड़े भी पड़ गए ‘सस्ते’

यूं तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर के चर्चे लंबे समय से चल रहे हैं, लेकिन एक कॉमन फ्रेंड की दीवाली पार्टी में नजारा कुछ और ही देखने को मिला। दरअसल, कटरीना कैफ इस दौरान सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए चटक लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में नजर आई थीं, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी था। हालांकि, कटरीना का यह रेड लहंगा देखने में भले ही बेहद सिंपल था लेकिन फुल-स्लीव वाला ब्लाउज और मैचिंग के एम्बेलिशमेंट दुपट्टे में लगे जड़ाऊ गोल्डन बॉर्डर उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा था।

बात करें अभिनेत्री के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने अपने इस पारंपरिक लुक को क्लासिक मेकअप के साथ, वाइट गोल्ड डायमंड इयरिंग्स और लाल बिंदी से कम्पलीट किया था। हालांकि, इस लुक में पहले कटरीना अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में नजर आई थीं, लेकिन छिपते-छिपाते उन्हें और विक्की को कॉमन फ्रेंड की पार्टी में स्पॉट किया गया। जहां की वायरल तस्वीरों को देखकर हर किसी को हंसी आ गई। पति अभिषेक के लिए पहले ‘करवा चौथ’ पर कुछ ऐसे तैयार हुई थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखने वालों की लग गई थी भीड़

जी हां, कटरीना को इस ब्राइडल अवतार में देख मानो विक्की एकदम सुध-बुध खो बैठे। उनके फेस के एक्सप्रेशन उनकी नर्वसनेस को साफ बयां कर रहे थे। खैर, जो भी हो अगर विक्की की जगह कोई और होता तो शायद कटरीना को देख उसका भी उस समय वही हाल होता। वैसे आपका कटरीना के इस लुक को देख क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
रेकमेंडेड खबरें
सुशांत मामले में बिहार पुलिस ने एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंड..
Coronavirus in Delhi: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के..
सैमसंग ला रही किफायती 5G फोन गैलेक्सी A32, होगा 48MP का कैमर..
कोरोना के मरीज डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पढ़ें डॉक्टर की ..
यूं ही नहीं कहते ‘हर एक फ्रेंड जरूरी होता है’, करीना कपूर और..
एक से बढ़कर एक हैं जाह्नवी कपूर के ये साड़ी लुक्स, रक्षाबंधन..
Kia Sonet की तस्वीरें जारी, देखें नई SUV की झलक
एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने की क्या है सही उम्र, ..
प्रेगनेंट महिला के लिए बहुत फायदेमंद होती है अंजीर, लेकिन सि..
KIITEE Result 2020: जारी हुआ रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करे..
पार्टी लाइन से अलग जा कर सभी दलों ने सुशांत आत्महत्या मामले ..
विकास दुबे मुठभेड़ मामला: जांच आयोग के पुनर्गठन के लिये न्या..
आयरिश कप के फाइनल से ब्रिटेन के फुटबॉल स्टेडियमों में होगी द..
Bihar Flood: बिहार में अलर्ट फॉर्म्युला आया काम, बाढ़ से हुआ..
Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, एक ..
Source link


