वादे सिर्फ किए नहीं जाते, निभाए भी जाते हैं: बारिश में भक्त के घर पहुंचे बागेश्वर सरकार
मुंबई। मुंबई में तेज आंधी, मूसलाधार वर्षा और जलभराव के बीच एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हजारों लोगों को भावुक कर दिया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा था, लेकिन जब बात अपने भक्त से किए गए वचन की आई, तो परिस्थितियाँ भी रास्ता नहीं रोक सकीं,
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी आधी रात को घुटनों तक पानी में पैदल चलते हुए एक भक्त के घर पहुँचे। बताया जा रहा है कि पूज्य सरकार ने उस भक्त से मिलने का वचन दिया था और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अपना वादा निभाने स्वयं उसके घर पहुँच गए।
इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग भावुक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे गुरु एवं भक्त के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का उदाहरण बता रहे हैं।पूज्य बागेश्वर सरकार ने अपने इस व्यवहार से यह संदेश दिया कि सच्चा संत अपने शब्दों को केवल कहता नहीं, बल्कि उन्हें जीवन में उतारकर भी दिखाता है। उनके इस कदम ने एक बार फिर श्रद्धालुओं के हृदय में विश्वास और सम्मान को और अधिक मजबूत किया है।
आंधी हार गई, बारिश थक गई, लेकिन संकल्प जीत गया। घुटनों तक पानी, तेज वर्षा और कठिन परिस्थितियाँ भी उस वचन के आगे छोटी पड़ गईं, जिसे पूज्य सरकार ने अपना धर्म समझकर निभाया।


