know justice prashant kumar mishra new chief justice of chhattisgarh high court

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए जस्टिस मिश्रा.

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के चीफ जस्टिस व राज्यपाल की सम्मति से भारत के राष्ट्रपति (President of India) करते हैं. केंद्र अधिसूचना जारी करता है. 31 मई को छग के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेनन (Justice Menon) रिटायर हो रहे हैं.

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सबसे सीनियर जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा को हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है. आगामी 1 जून से जस्टिस मिश्रा यह कार्यभार संभालेंगे. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई है. इस बारे में 24 मई को नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें 31 मई को मौजूदा चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन के रिटायरमेंट और जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति के संबंध में घोषणा है. जस्टिस मिश्रा का करियर : एक नज़र 4 सितंबर 1987 एक एडवोकेट के तौर पर जस्टिस मिश्रा एनरोल हुए थे और तबसे उन्होंने ज़िला कोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की. छत्तीसगढ़ राज्य में जस्टिस मिश्रा एडीशनल एडवोकेट जनरल और एडवोकेट जनरल के पदों पर भी रहे. ये भी पढें: छत्तीसगढ़ में लॉकडॉउन खुलेगा, लेकिन शर्तों पर.. किन ज़िलों में कैसे मिलेगी राहत?10 दिसंबर 2009 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उन्हें एडीशनल जज के तौर पर नियुक्त किया गया था. इसके करीब पांच साल बाद 28 नवंबर 2014 को वह हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शामिल हुए थे. जस्टिस मिश्रा ने अपने करियर के दौरान राज्य के कई मामलों में सुनवाई करते हुए कुछ अहम फैसले दिए.
chhattisgarh news, chhattisgarh high court address, chhattisgarh high court verdict, high court judge, छत्तीसगढ़ न्यूज़, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट फैसला, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट चीफ जस्टिस, हाई कोर्ट ​जज
जस्टिस मेनन 31 मई को रिटायर हो रहे हैं.

जस्टिस मेनन, जिन्हें दी जाएगी विदाई
इस महीने 31 मई को छग हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद से रिटायर होने जा रहे जस्टिस मेनन 1982 में एर्नाकुलम से कानून की डिग्री हासिल की थी और 1983 में वह एडवोकेट के तौर पर एनरोल हुए थे. अपने करियर के दौरान वह केंद्र सरकार, लक्षद्वीप व अन्य राज्यों, अनेक उपक्रमों के स्टैंडिंग काउंसिल रहे और कस्टम व सेंट्रल एक्साइज़ के लिए विशेष प्रॉसीक्यूटर भी. ये भी पढें: छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सिटी एग्ज़ाम शुरू, नये प्रयोग के तहत ब्लेंडेड मोड में परीक्षा 5 जनवरी 2009 को जस्टिस मेनन को केरल हाई कोर्ट में एडीशनल जज के तौर पर तरक्की मिली थी 15 दिसंबर 2010 को वह स्थायी जज बने थे. 6 मई 2019 को उन्होंने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली थी.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here