Korba News : स्कूली बच्चों को कराया गया जंगल भ्रमण, वनों और वन्यजीवों के बारे में दी गई जानकारी

कोरबा. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को जंगलों के साथ वन्य प्राणियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के उद्देश्य से नई शिक्षा नीति के तहत जंगल भ्रमण कराया जा रहा है. इसी कड़ी में सेंट जेवियर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा रजगामार के बाघमारा जंगल का विचरण कराया गया. इस दौरान बच्चों को सर्पमित्र जितेंद्र सारथी द्वारा वन्य जीवों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई.

बच्चों को जंगलों का महत्व समझाया गया. साथ ही उन्हें बताया गया कि पर्यावरण और जंगली जानवर हमारे लिए कितना महत्व रखते है. बच्चों ने जंगलों में रहने वाले विविध जीव-जन्तु के विषय में जाना और हिंसक जीवों से अपनी सुरक्षा के गुर भी सीखें. इस संसार में वन्य जीवों की उपस्थिति के महत्व को समझते हुए उनके सरंक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों को बच्चों को बताया गया.

वन्य जीवों के बारे में ली जानकारी
​वन्य जीव संरक्षणकर्ता सर्पमित्र सारथी इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ मौजूद रहे और बच्चों को जंगल में वन्य जीव और वन्य वृक्षो के महत्ता के बारे में बताया. इस दौरान छोटे बच्चों को जंगल के भीतर बहुत ही अच्छा लग रहा था. स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा. नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को जंगल भ्रमण और वन्य पेड़ और वन्य जीव के बारे में जानकारी मिलने से निश्चित ही बच्चों के मन में जंगल और वन्य जीवों के सरंक्षण का भाव उत्पन्न होगा.

बच्चों ने किया जंगल का भ्रमण
सर्प मित्र जितेन्द्र सारथी ने बताया इस तरह का कार्यक्रम या जंगल भ्रमण हर स्कूल को करना चाहिए. किताबों की दुनिया के साथ वास्तविक दुनिया को जानना बच्चों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा. बच्चों ने हाथी, बाघ, तेंदुआ, किंग कोबरा, साही, कहट, उड़ान गिलहरी, तितलियां, पक्षियों ,उदबिलाव आदि जैसे जीवों को करीब से जाना.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : April 16, 2023, 20:14 IST


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here