
Kozhikode Plane Crash: देर रात पूरा किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
कोझिकोड :
केरल के कोझिकोड में विमान हादसे (Kozhikode Plane Crash) में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 अन्य गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी घायलों को प्लेन से बाहर निकाला जा चुका है, घायलों का इलाज कोझिकोड के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जानकारी के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने कोझीकोड विमान दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं. पुरी ने कहा कि इस मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) एक औपचारिक जांच करेगी. AAIB, नागर विमानन मंत्रालय का एक विभाग है, जो कि देश में विमान हादसों और दुर्घटनाओं की जांच करता है.
यह भी पढ़ें
वंदेभारत विमान बारिश के चलते रनवे पर फिसला, 35 फुट नीचे गिरकर दो हिस्सों में टूटा: हरदीप पुरी
बता दें कि शुक्रवार को दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान बारिश के कारण कोझिकोड हवाईअड्डे पर रनवे से फिसलकर 35 फुट नीचे गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया. उन्होंने बताया कि केरल पुलिस ने हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है. पुरी ने कहा कि वह विमान हादसे से बहुत दुखी और व्यथित हैं. उन्होंने बताया कि एअर इंडिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के राहत दलों को दिल्ली और मुंबई से तत्काल रवाना किया जा रहा है.
AIR INDIA विमान हादसा: चीख-पुकार और एंबुलेंस के सायरन की आवाज से दहल गया क्षेत्र
पुरी से पहले नागर विमानन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि विमान में 190 लोग सवार हुए थे जिनमें 174 यात्री, 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य हैं. मंत्रालय ने कहा कि बी737 विमान शुक्रवार शाम 7.41 बजे रनवे से फिसला लेकिन विमान के उतरते समय किसी तरह की आग लगने की खबर नहीं है.
Video: केरल में रनवे पर फिसलकर विमान के दो टुकड़े हुए
Source link

