Kunal Khemu Takes Exit From Sunil Grovers New Star Plus Comedy Show Kanpur Wale Khuranas Aparshakti Khurrana Will Replace Kunal | Kanpur Waale Khuranas : सुनील ग्रोवर को शो के शुरू होने से पहले ही लगा झटका, कुणाल खेमू ने शो से ले ली छुट्टी

Kanpur Waale Khuranas : सुनील ग्रोवर को शो के शुरू होने से पहले ही लगा झटका, कुणाल खेमू ने शो से ले ली छुट्टी




हमने आपको काफी पहले बता दिया था कि पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कपिल के साथ नहीं बल्कि स्टार प्लस के साथ एक मिनी कॉमेडी सीरिज करने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग कुछ दिनों से तेजी से चल रही है. सुनील के इस शो के जरिये सैफ अली खान के जीजा कुणाल खेमू टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाले थे. शो के पहले प्रोमो में भी कुणाल दिखाई दिए थे.

लेकिन शो के शुरू होने के कुछ दिनों पहले ही सुनील को तगड़ा झटका लगा है. बॉलीवुड लाइफ.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक शो से कुणाल ने शो से छुट्टी ले ली है. बताया जा रहा है कि डेट्स की परेशानी के चलते कुणाल अब सुनील ग्रोवर के शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इसी बीच शो की प्रोड्यूसर प्रीती सिमोस ने भी इस खबर पर मोहर लगाते हुए बताया है कि, ‘कुणाल फिल्म ‘कलंक’ के शूट के चलते 10 दिनों के लिए हैदराबाद गए हुए हैं, अगर वो हमारे शो के लिए टाइम नहीं दे पाए तो फिर इनकी जगह किसी और एक्टर को ले लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल शो के मेकर्स लगातार कुणाल से संपर्क बनाए हुए हैं’
खबरों की मानें तो एक्टर आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना शो का हिस्सा बन सकते हैं, जो कुणाल खेमू को रिप्लेस करेंगे. आपको बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा रहे अली असगर, सुगंधा मिश्रा और उपासना सिंह जैसे कॉमेडियंस भी सुनील का साथ देते हुए नजर आएंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here