Kuwait criticised for appointing men to its parliamentary women committee | महिला संसदीय समिति में हो गई केवल पुरुषों की नियुक्ति, मचा हंगामा

दुबई: कुवैत (Kuwait) की संसदीय महिला समिति (Parliamentary women’s committee) में सिर्फ पुरुषों की नियुक्ति पर हंगामा बरपा है. खाड़ी देशों में अलग हैसियत रखने वाले मुल्क में लिए फैसले की व्यापक आलोचना हो रही है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

‘लैंगिक आधार पर भेदभाव का आरोप’

सोशल मीडिया के तकरीबन हर प्लेटफॉर्म पर ये फैसला वायरल है.  संसदीय समिति की हालिया नियुक्तियों के बाद कुवैत में लैंगिक समानता को लेकर बहस छिड़ गई है. बुधवार को गठित समिति में पुरुषों की नियुक्ति के फरमान की हंसी उड़ाई जा रही है. 

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने दी फैसले की जानकारी

कुवैत के सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा अधिकृत सरकारी ई पेपर (Kuwaiti electronic paper) ने समिति की नई नियुक्तियों के बारे में जानकारी ट्वीट की थी. इसके फौरन बाद ही फैसले पर सवाल उठने शुरू हो गए थे. प्रमुख नामों की बात करें तो न्यासी बोर्ड (Board of trustees) में सालेह वेब अल-मुतैरी, ओसामा अहमद अल-मुनवर और ओसामा एसा अल-शाहीन का नाम शामिल हैं.

ये भी जानिए- नॉस्‍त्रेदमस के बाद 2021 के लिए Baba Venga ने जो कहा, उसे ध्‍यान से पढ़ लीजिए

 

ट्विटर पर यूं शुरू हुआ फैसले पर प्रतिक्रियाओं का दौर 

Kuwait में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने दुख जताया वहीं कई लोगों ने सरकारी फैसले पर यूं मजे लिए आइए दिखाते हैं. 

 

 

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here