KXIP vs KKR Live Score, IPL 2020 Live Updates: Kings XI Punjab vs Kolkata Knight Riders Today Live Cricket Score Indian Premier League latest Updates

सुनील नारायण शुरूआती विफलताओं के बाद बल्ले और गेंद से फार्म में लौटे हैं । मध्यक्रम में इयोन मोर्गन की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है और नीतिश राणा ने भी प्रभावित किया है. आंद्रे रसेल ने हालांकि अभी तक वह फार्म नहीं दिखाया है जिसके लिये वह जाने जाते हैं केकेआर के लिये चिंता का सबब कप्तान दिनेश कार्तिक का खराब फार्म है. टूर्नामेंट की शुरूआत में तीसरे नंबर पर उतरकर भी वह विफल रहे और पिछले मैच में सातवें नंबर पर भी कोई कमाल नहीं कर सके. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने हालांकि बेहतरीन कप्तानी की , खासकर गेंदबाजी में बदलाव असरदार रहे.  तेज गेंदबाजी में कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी के अलावा पैट कमिंस हैं जबकि स्पिन का दारोमदार नारायण और वरूण चक्रवर्ती संभालेंगे. 

किंग्स इलेवन पंजाब के लिये बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर होगा । क्रिस गेल अगर फिट होते हैं तो इस आईपीएल में पहला मैच खेलेंगे. वह ‘फूड पाइजनिंग का शिकार होगए थे. 

डैथ ओवरों की गेंदबाजी पंजाब के लिये चिंता का विषय रही है और केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस पर विशेष ध्यान देना होगा. 

टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिन्स, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान

IPL 2020 Match Between Kolkata Knight Riders And Kings XI Punjab, Straight From The Sheikh Zayed Stadium,Abu Dhabi 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here