लाड़ली बहना योजना : तीन करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी

भोपाल, ब्यूरो। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि नगरीय निकायों द्वारा लाड़ली बहना योजना (#Ladli Behna Yojna) में पंजीयन के लिए शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभाग द्वारा राशि रूपये 3 करोड़ 66 लाख 5 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है। विभिन्न नगरीय निकायों के कुल 7321 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 5 हजार रूपये के मान से राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का व्यय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार शिविर की व्यवस्था पर किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here