छतरपुर में जमीनी विवाद: महिला ने कपड़े उतारकर युवक को पीटा, छत से पथराव भी हुआ

छतरपुर, छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक के पास जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने एक प्लॉट खरीदा था और जब वे मजदूरों के साथ आज काम शुरू करने पहुंचे, तो दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया।विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष की एक महिला, उसकी बेटी और बेटे ने छत से पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना तब और चौंकाने वाली हो गई जब महिला ने अपने कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और घटना की जांच कर रही है।

छतरपुर, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना इलाहाबाद बैंक के पास एक प्लॉट पर निर्माण करने गए सोनी परिवार पर तीन लोगों ने छत से पथराव कर दिया। इस घटना में पिता कन्हैया लाल सोनी और पुत्र सत्यम सोनी घायल हो गए हैं। पथराव करने वाली एक महिला ने कपड़े उतारकर भी प्रदर्शन किया।यह घटना आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरोज पौराणिक, उनकी बेटी गुड़िया और बेटे दीपक ने छत से सोनी परिवार पर पथराव किया। इस पूरी घटना के लाइव वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here