लक्ष्मण सिंह ने भाई दिग्विजय और कमल नाथ की उम्र पर कसा तंज

भोपाल। पांच बार के सांसद और तीन बार के विधायक, वर्तमान में गुना जिले की चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने बड़े भाई पूर्व मुख्यमंत्री (Ex chief minister) दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ (Kamalnath) पर तंज कसा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर चाचौड़ा क्षेत्र के युवाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा कि कमल नाथ जी और दिग्विजय सिंह जी कांग्रेस (Indian National Congress) के सबसे युवा नेता है। ऊर्जा से दोनों नेता लगे हैं, उनसे पूछिएगा, युवाओं की क्या बात है, बस सबके लिए लगे हुए हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह (Lakshman singh) चाचौडा से कांग्रेस विधायक हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह की उम्र इस समय 76 साल है। वहीं, कमलनाथ 77 साल के हैं। यह वो उम्र है जिसमें BJP अपने नेताओं को मार्गदर्शक मंडल का कहकर घर में बैठा देती है। कांग्रेस के दोनों नेता इस उम्र में भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दिग्विजय सिंह तो दिन रात प्रदेश के दौरे कर कांग्रेस जनों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Video-2023-08-08-at-19.05.49.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here