lifestyle bhumi pednekar sister samiksha pednekar is as stylish as her sister

1/10

भूमि पेडनेकर छोड़िए, आप तो उनकी स्टाइलिश बहन की तस्वीरें देखिए

बॉलिवुड की स्टाइलिश बालाओं की बात हो, तो उसमें भूमि पेडनेकर का नाम जरूर आता है। अपने फैशन से अक्सर सुर्खियां बटोरने वाली भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर भी कम स्टाइलिश नहीं है। वह जब भी ऐक्ट्रेस सिस्टर के साथ सामने आई हैं, उनका स्टाइल हमेशा ही लाजवाब नजर आया है।

2/10

फोटोशूट में आईं नजर

भूमि और समीक्षा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। इसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान घर पर रहते हुए तस्वीरें खिंचवाई और अपने स्टाइलिश होम लुक्स से इम्प्रेस किया।

3/10

बहन के स्टाइल को फॉलो करती दिखती हैं समीक्षा

समीक्षा फैशन से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक के मामले में अपनी बहन भूमि को फॉलो करती नजर आती हैं। इसकी झलक उनकी तस्वीरों में भी साफ देखी जा सकती है।

4/10

नजर आती है वरायटी

समीक्षा के स्टाइल की बात करें, तो भूमि से इंस्पायर्ड होने के बाद भी उनके फैशन में वरायटी नजर आती है। वह कभी जींस-टॉप, कभी मैक्सी ड्रेस, तो कभी शॉर्ट ड्रेस में स्पॉट की जाती हैं। वहीं जब उन्हें बहन के साथ किसी इवेंट में जाना हो, तब तो उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है।

5/10

शिमरी ड्रेस

अब आप इस तस्वीर को ही देख लीजिए। जब समीक्षा बहन भूमि के साथ एक पार्टी में पहुंचीं, तो उन्होंने ब्लू शिमरी ड्रेस सिलेक्ट की। इस ड्रेस के अपर पोर्शन का डिजाइन काफी यूनीक नजर आ रहा था।

6/10

शिमर से लगाव

वैसे समीक्षा का शिमरी ड्रेस के लिए लगाव काफी बार नजर आ चुका है। निक और प्रियंका के वेडिंग रिसेप्शन तक में यह स्टाइलिश बाला गोल्डन शिमरी गाउन पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वह किसी दीवा से कम नहीं लग रही थीं।

7/10

ट्रडिशनल में भी दिखता है स्टाइल

वेस्टर्न के साथ ही समीक्षा के पास स्टाइलिश ट्रडिशनल कपड़ों का भी कलेक्शन है। वह ब्राइट से ज्यादा सटल कलर्स पसंद करती हैं, जिसकी झलक आप तस्वीर में देख सकते हैं।

8/10

साड़ी में लगाती हैं स्टाइल का तड़का

लहंगा और सूट ही क्या? समीक्षा तो साड़ी को भी स्टाइलिश बना देती हैं। अपनी बहन भूमि की तरह ही यह बाला भी साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश ब्लाउज स्टिच करवाती हैं, जो उन्हें ट्रडिशनल के साथ ही गॉरजस लुक देता है।

9/10

मिड वेस्ट फ्लॉन्ट करना पसंद

समीक्षा पेडनेकर फिट बॉडी की मालकिन हैं, इस वजह से वह इसे फ्लॉन्ट करने का मौका भी नहीं छोड़ती हैं। उनके पास ऐसे कई टॉप्स हैं, जिनमें वह अपने टोन्ड मिड वेस्ट एरिया को शो ऑफ करती नजर आ चुकी हैं।

10/10

बोल्ड नेकलाइन से नहीं परहेज

वैसे समीक्षा को बोल्ड नेकलाइन वाले टॉप्स या ड्रेसेस से भी परहेज नहीं हैं। वह कई बार इस तरह के कपड़ों में स्पॉट होकर सुर्खियां भी बोटर चुकी हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here