शराब ठेकेदारों ने पुलिस वालों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक शराब माफिया ने पुलिस वालों को सड़क में दौड़ा दौड़ाकर पीटा है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब माफिया के लोगों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। सरेराह पुलिस कर्मियों को डंडों से कूट दिया। पुलिसकर्मी बचने की कोशिश करते रहा, लेकिन ठेकेदार डंडे से उसे मारते रहे। जहां यह घटना हो रही थी, वह आम जगह नहीं, ​बल्कि एक हाइवे हैं। एक दूसरी कार में बैठे लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया है। तब जाकर मामला उजागर हुआ। मामला राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर का है। यहां पर पुलिसकर्मी कल्याण सिंह पर हमला हुआ है। पुलिस के अनुसार शराब कारोबार के जुड़े लोगों ने कल्याण सिंह पर सड़क पर जमकर मारपीट की। यह वीडियो मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/08/police-3.mp4

मारपीट करने वालों के नाम अजीत द्विवेदी और भूपेन्द्र सेंगर बताया गया है। यह दोनों ही आरोपी शराब कारोबार से से जड़े हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ही आरोपी एक मंत्री के खास व्यक्ति हैं। इसलिए पुलिस बड़ी कार्रवाई करने से बच रही है। मंत्री के संरक्षण के चलते पिटने वाला पुलिसकर्मी भी कुछ बोलने से घबरा रहा है। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपियों अमित, अजीत, सचिन के खिलाफ अयोध्या नगर थाना में धारा-307, 294, 353,332,333,506,186,427, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here