
असम में सोमवार से कुछ घंटों के लिए खुलेंगी शराब की दुकानें (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
देश में कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन जारी है. कोरोनावायरस के बढ़ते कहर को देखने हुए 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, जिसे बढ़ाने पर विचार हो रहा है. कई राज्यों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. इस बीच असम सरकार ने सोमवार से शराब की दुकानों को कुछ घंटों तक खोलने का फैसला लिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक सरकारी आदेश में यह कहा गया कि असम में सोमवार से शराब की दुकानें, बॉटलिंग प्लांट आदि सीमित घंटों के लिए खुलेंगे.’ बता दें कि असम में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 और 1 शख्स की मौत हो चुकी है.
Liquor shops, bottling plants and breweries in Assam to open for limited hours from Monday: Order
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2020
उधर, जम्मू में लॉकडाउन (बंद) में भी अज्ञात चोर एक शराब की दुकान में सेंधमारी कर नगदी और शराब की बोतलें चुरा ले गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुकान शहर के बीचो बीच आमफाला चौक पर है. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ सेंधमारी की. इसके बारे में आज सुबह पता चला. अधिकारी ने कहा कि कितनी बोतलें और नकदी गायब हुयी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है. मामला दर्ज कर लिया गया है.

