LIVE: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी को हार्ट अटैक, हालत गंभीर-former chhattisgarh cm ajit jogi live health update admitted in raipur hospital suffers cardiac arrest put on ventilator | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की शनिवार अचानक तबीयत बिगड़ गई है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी को तुरंत रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, अजीत जोगी रायपुर स्थित अपने बंगले पर थे. तभी उनकी तबीयत खराब होने लगी. फिर उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके बेटे अमित जोगी ने इस बात की पुष्टि की है. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके सेहत की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.

अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार दोपहर तकरीबन 12.30 बजे अजीत जोगी को गंभीर हालत में लाया गया. डॉ. पंकज ओमर ने उन्हें घर पर ही उन्हें सीपीआर दिया और ऐसे ही अस्पताल लाया. घर पर ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया. फिलहाल उनका ECG और पल्स वापस आ गया है. हृदय सामान्य हो रहा है लेकिन सांस लेने में अभी भी तकलीफ हो रही है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here