रीवा में युवक की मौत का LIVE वीडियो आया सामने हंसते बोलते हो गई मौत हार्ट अटैक नें ली युवक की जान

रीवा में एक नौजवान शख्स की मौत का बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। कहते है इंसान की जिंदगी और मौत का कोई ठिकाना नहीं है कब किस रूप में मौत कहां से आ जाए इसका कोई भरोसा भी नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ जिसकी दोस्तों के साथ हंसते बोलते हुए ना जाने कब जान निकल गई यह वहां मौजूद लोगों को भी पता नहीं चला युवक की मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल नौजवान शख्स की मौत का यह हैरान कर देने वाला वीडियो रीवा शहर के ही सिरमौर चौराहे का है। जहां बीते दिवस बजरंग नगर निवासी प्रकाश सिंह बघेल चौराहे पर ही स्थित एक दुकान के अंदर अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रहे थे तभी अचानक से वह जमीन पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है जिसका यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है।

बताया गया कि रीवा शहर के युवा व्यापारी विनय सिंह बघेल के भाई प्रकाश सिंह बघेल बीते दिवस दोस्तों के साथ बैठे हुये थे सभी आपस में मौत जैसी अनहोनी घटना से बेखबर होकर बातचीत कर रहे थे तभी प्रकाश गश्त खाकर जमीन पर गिर गया इससे पहले की मौके मौजूद साथी कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। आनन फानन में उसके दोस्तों ने उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने दिल का दौरा होना बताया जिसके चलते प्रकाश की मौत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here