रायपुर में पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के साथ ही पुलिस कई सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वाह कर रही है.
राजधानी रायपुर में 85 वर्षीय बुज़ुर्ग के निधन पर परिवार को कोई सहारा नहीं मिला. इस बात की जानकारी यहां की गुढ़ियारी पुलिस थाने पहुंची. ऐसे में पुलिस अफसर ने अपने जवानों के साथ पहुंचकर उनका अंतिम संस्कार कराया. चूंकि मृतक की कोई संतान नहीं थी तो मृतक की पत्नी ने ही उन्हें मुखाग्नि दी.
गुरुवार को हुआ था निधन
रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय सुरेश कुमार जोशी का बीते गुरुवार को निधन हो गया. परिवार में पत्नी के अलावा ना कोई संतान है ना ही कोई रिशेतदार था. ऐसे में उनकी पत्नी असहाय हो समझ नहीं पा रही थी कि वो अपने पति का अंतिम संस्कार कैसे करें. इस लॉकडाउन की कठिन परिस्थितियों में गुढ़ियारी थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी को इसकी सूचना मिली तो वो तत्काल अपनी पूरी टीम के साथ मृतक बुज़ुर्ग के घर पहुंचे. साथ ही अंतिम संस्कार करवाने की व्यवस्था की.थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी खुद कांधा देकर मृतक बुजुर्ग को शमशान लेकर गए और अंतिम क्रिया पूरी की. टीआई रविशंकर तिवारी और गुढ़ियारी थाना स्टाफ की इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है. रविशंकर तिवारी का कहना है कि यह सही है की कोरोना के संक्रमण के चलते लोगों के मन में जरा डर है. यह नेक काम है इसलिए हमने किया.
ये भी पढ़ें:
Facebook में फेक एकाउंट बनाकर डाल दिया युवती का नंबर, अश्लील मैसेज देख छात्रा के उड़े होश!
छत्तीसगढ़: मनरेगा पर निर्भर हैं साढ़े 31 लाख परिवार, अब मजदूरी में पैसे की जगह राशन देने का प्लान
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 24, 2020, 2:46 PM IST