Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पास दुनिया के कुछ बेहद लग्जरी ब्रैंड्स के हैंडबैग्स मौजूद हैं। इन्हें वह समय-समय पर अपने लुक और ड्रेस के साथ मैच करते हुए कैरी करती दिख जाती हैं। उनके इस कलेक्शन में एक ऐसा पर्स भी शामिल है जिसकी कीमत इतनी है कि उसे लेने के बारे में ज्यादातर लोग सोच भी नहीं सकते हैं।
फ्रांस के मशहूर ब्रैंड chanel ने कुछ समय पहले एक खास पर्स का कलेक्शन लॉन्च किया था। ये लिमिटिड ऐडिशन पर्स थे, यानी इनकी संख्या बहुत कम थी और इन्हें हर कोई ले नहीं सकता था। इस हैंडबैग का नाम Chanel Jerry Can Plexiglass रखा गया था।
अब ये तो सभी जानते हैं कि प्रियंका फैशन को लेकर कितनी दीवानी हैं, ऐसे में उनके लिए लिमिटिड ऐडिशन का पर्स लेना भी भला क्या बड़ी बात हो सकती है। जैसे ही ये पर्स मार्केट में उतारा गया वैसे ही इस बाला ने इसे खरीदकर अपने कलेक्शन का हिस्सा बना लिया।
क्या आप लगा सकते हैं प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स की कीमत का अंदाजा? बस सोचना 2 लाख से शुरू कीजिएगा
ग्लास से बना है यह पर्स
यह यूनीक पर्स प्लेक्सीग्लास से बनाया गया है। इस क्लियर ग्लास पर्स पर आगे और पीछे ब्रैंड का लोगो बनाया गया था। इसका शेप गैसोलीन कैन शेप का है। इसमें गोल्डन चेन और बॉटम में रोज गोल्ड मेटल का यूज किया गया है। पर्स के डिजाइनर Karl Lagerfeld हैं।
Chanel Jerry Can Plexiglass
कीमत
लिमिटिड ऐडिशन की हर चीज हमेशा आम चीजों के मुकाबले महंगी ही होती है, तो भला इस लग्जरी ब्रैंड के ग्लास से बने पर्स की कीमत कैसे कम हो सकती थी। प्रियंका चोपड़ा के इस पर्स की कॉस्ट अमेरिकन डॉलर में करीब 10,800 थी। अगर इसे भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाए तो यह कीमत करीब 8,24,877 रुपये होती है।
प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेने का है मन? लोन लेने के लिए तैयार हो जाएं
अब कीमत तो जान ली है तो आप खुद ही बताइए कि क्या हर कोई इस पर्स को लेने के बारे में सोच भी सकता है? शायद आपका जवाब भी ‘ना’ ही रहेगा।
ब्लू साड़ी
Source link