स्कूलों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए है.
लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान निजी स्कूल (Private School) बच्चों के अभिभावकों पर फीस के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं.
मालूम हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी निजी स्कूलों द्वारा फीस वसूली पर रोक लगा दी गई है. लॉकडाउन के समय सीएम बघेल ने निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के पैरेंट्स को राहत देने के लिए यह फैसला लिया. मुख्यमंत्री ने निजी स्कूल संचालकों से कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाउन की स्थिति में पालकों से बच्चों की स्कूल फीस की वसूली स्थगित रखी जाए. लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में फौरन कार्रवाई करते हुए निजी स्कूलों से फीस वसूली स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है.
Many private schools are sending messages to students’ parents to deposit school fee. It is not appropriate to pressurize them for fees in such times. All schools have been instructed to postpone recovery of fees during #CoronavirusLockdown in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel pic.twitter.com/ZRL13aq7db
— ANI (@ANI) April 2, 2020
पालकों पर दबाव डालना गलत
संचालक लोक शिक्षण जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निजी स्कूल लाॅकडाउन की अवधि में स्कूल फीस वसूली स्थगित रखें, जिससे पालकों और बच्चों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो. संचालक ने जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा है कि राज्य शासन को ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि अनेक निजी शालाओं द्वारा लाॅकडाउन की अवधि में भी स्कूल फीस जमा करने संबंधी संदेश पालकों को लगातर भेजे जा रहे है.
लॉकडाउन के दौरान अनेक निजी शालाओं द्वारा स्कूल फीस जमा करने संबंधी संदेश पालकों को लगातार भेजे जा रहे हैं, ऐसे समय में फीस भुगतान के लिए दबाव डालना उचित नहीं है।
सभी शालाओं को लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस वसूली स्थगित रखने के निर्देश दिये गए हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 1, 2020
लाॅकडाउन की अवधि में स्कूल फीस भुगतान के लिए दबाव डालना उचित नहीं है. संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने सभी अधीनस्थ कार्यालयों और शालाओं को अवगत कराने तथा इसका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: रेलवे ने 55 कोच को आइसोलेशन वार्ड में किया तब्दील, रहेगी ये सभी सुविधा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 9:43 AM IST


