Lockdown Extension: PM Modi says Lockdown Extended Till 3rd May, Decision On Easing Restrictions After April 20, Read 10 Points – 3 मई तक देश में रहेगा लॉकडाउन, 1 हफ्ते नियम होंगे और सख्त; पढ़ें PM मोदी के संबोधन की 10 अहम बातें

3 मई तक देश में रहेगा लॉकडाउन, 1 हफ्ते नियम होंगे और सख्त; पढ़ें PM मोदी के संबोधन की 10 अहम बातें

Coronavirus Lockdown: पीएम मोदी ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया

नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट को लेकर मंगलवार को देश को संबोधित किया. लॉकडाउन (Lockdown) के मौजूदा चरण के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. भारत अब तक कोरोनावायरस से होने वाले नुकसान को टालने में सफल रहा है. आप ने तकलीफ सहकर देश को बचाया है. मैं समझता हूं कि आपको कितनी दिक्कत हुई होगी. आप देश के लिए अनुसाशित सिपाहियों की भूमिका निभा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है. साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले हफ्ते में लॉकडाउन के नियमों को और सख्त किया जाएगा. 20 अप्रैल तक हर जिले, कस्बे और थाने को परखा जाएगा, जहां हॉटस्पॉ़ट बढ़ने की संभावना नहीं होगी वहां 20 अप्रैल से कुछ सशर्त छूट दी जा सकती है.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. भारत अब तक कोरोनावायरस से होने वाले नुकसान को टालने में सफल रहा है. आप ने तकलीफ सहकर देश को बचाया है. मैं समझता हूं कि आपको कितनी दिक्कत हुई होगी. आप देश के लिए अनुसाशित सिपाहियों की भूमिका निभा रहे हैं. 

  2. पीएम मोदी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का भारत को बहुत बड़ा लाभ मिला है. अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है. लेकिन लोगों की जान की कीमत बहुत है. विश्वभर में हेल्थ एक्सपर्ट और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया गया है. भारत में भी अब लड़ाई कैसे आगे बढ़ें और हम विजयी कैसे हो.. हमारे यहां नुकसान कैसे कम हो और लोगों की दिक्कतें कैसे कम हो. इसे लेकर सभी राज्यों के सरकारों और नागरिकों की मानें तो लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव है. लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.”

  3. मेरी सभी देशवासियों से प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए. हमें Hotspots को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी. जिन स्थानों के Hotspot में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी.

  4. नए Hotspots का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा. अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी. 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, ये देखा जाएगा. 

  5. जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो Hotspot में नहीं होंगे और जिनके Hotspot में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है. लॉकडाउन के नियम अगर टूटते हैं और कोरोना का पैर हमारे इलाके में पड़ता है तो सारी अनुमति वापस ले ली जाएगी. इसलिए न खुद लापरवाही करनी है और न दूसरों को लापरवाही करने देनी है. इस संबंध में बुधवार (15 अप्रैल) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

  6. जो रोज कमाते हैं, रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वो मेरा परिवार हैं. मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक, इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से सरकार ने उनकी मदद करने का हर संभव प्रयास किया है. 

  7. पीएम मोदी ने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें. जहां हैं, वहां रहें, सुरक्षित रहें. ‘वयं राष्ट्रे जागृयाम’, हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे. 

  8. हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे. मैं आज 7 बातों में आपका साथ मांग रहा हूं. हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. 

  9. पीएम मोदी ने कहा कि जहां जनवरी में हमारे पास कोरोना की जांच के लिए सिर्फ एक लैब थी, वहीं अब 220 से अधिक लैब्स में टेस्टिंग का काम हो रहा है.

  10. भारत में आज हम 1 लाख से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था कर चुके हैं. 600 से भी अधिक ऐसे अस्पताल हैं, जो सिर्फ कोविड के इलाज के लिए काम कर रहे हैं. इन सुविधाओं को और तेजी से बढ़ाया जा रहा है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here