Ludo खेल रहे थे दो जिगरी दोस्त, अचानक पैसों को लेकर हुआ झगड़ा, फिर….. | raipur – News in Hindi

Ludo खेल रहे थे दो जिगरी दोस्त, अचानक पैसों को लेकर हुआ झगड़ा, फिर.....

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

लूडो (Ludo) खेलते दो दोस्त के बीच पैसों को लेकर काफी झगड़ हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जानलेवा हमले में उसकी मौत (Death) हो गई. 

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या (Murder) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताते है कि दो दोस्त लूडो खेल रहे थे. गेम खेलते अचानक दोनों दोस्तों में विवाद हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि वो जानलेवा साबित हो गया. तैश में आकर एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में घायल शख्स की मौत हो गई. मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई. हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया. पुलिस के मुताबिक पैसों के लेन-देन को लेकर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल, राजधानी रायपुर में लूडो का गेम एक युवक के लिए मौत का गेम साबित हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि उसे अपनी जान गवानी पड़ी. मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है. यहां नरदहा गांव में मंगलवार को दो पड़ोस दोस्त लूडो खेल रहे थे. लूडो खेलने के दौरान अचानक दोनों में विवाद हो गया. झगड़े की वजह पुराना लेनदेन बताया जा रहा है. आरोपी युवक ने रुपए नहीं लौटाने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

नरदहा गांव में रहने वाले कामदेव धीवर और खिलेश्वर साहू दोनों का घर आस-पास ही है. दोनों मंगलवार को घर के बाहर लूडो खेल रहे थे. इसी दौरान खिलेश्वर साहू ने कामदेव धीवर से अपने उधार के रुपए वापस मांगे. इस पर कामदेव ने उसे दो-तीन दिनों में रुपए लौटाने की बात कही, लेकिन खिलेश्वर साहू तुरंत रुपए चाह रहा था. कामदेव धीवर द्वारा रुपए नहीं देने पर वह तैश में आ गया. गुस्से में आकर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई.ये भी पढ़ें: UP Election 2022: आखिर क्यों ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने की हो रही कोशिश?

इसके बाद आरोपी खिलेश्वर साहू अपने घर के अंदर गया और वहां से चाकू लाकर कामदेव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसमें कामदेव दीवार गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद विधानसभा पुलिस ने आरोपी खिलेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले का कहना है कि लूडो खेलने के दौरान दोनों के बीच पेसौं के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपी खिलेश्वर साहू ने  कामदेव धीवर पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here