madhuri dixit bold dress: जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बार-बार गिरती रही माधुरी दीक्षित की ड्रेस की स्ट्रैप, परेशान हो गई थी ऐक्ट्रेस – when madhuri dixit became very uncomfortable because of her dress shoulder strap falling

ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भले ही 50 की उम्र को क्रॉस कर चुकी हों, लेकिन अभी भी वह ग्लैमरस लुक में कमाल ही लगती हैं। हालांकि, एक बार इस लुक के चक्कर में उन्हें काफी असहज होना पड़ा था।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

माधुरी दीक्षित 50 की उम्र को पार कर जाने के बाद भी जितनी हसीन और यंग लगती हैं, वैसा दिख पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। कई बार ऐसा हुआ है कि इस अदाकारा के फैशन और हुस्न के आगे यंग ऐक्ट्रेसेस भी फीकी पड़ गईं। ऐसा ही तब हुआ था जब माधुरी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कटरीना कैफ और सलमान खान के साथ शरीक हुई थीं। इस दौरान वह सुपर ग्लैमरस नजर आ रही थीं। हालांकि, ये अलग बात है कि अपनी बोल्ड ड्रेस की स्ट्रैप के कारण वह ज्यादातर समय असहज होती नजर आई थीं।

माधुरी ने इस इवेंट के लिए रेड कलर की ड्रेस चुनी थी, जिसमें डीप कट नेकलाइन थी। इसमें स्पैगटी स्लीव्स थीं, जिसके ऊपर उन्होंने लॉन्ग जैकेट डाल रखी थी। माधुरी ने इस ड्रेस और अपने ग्लोइंग मेकअप व रेड पाउट से सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। वहां मौजूद कटरीना कैफ का स्टाइल भी इनके आगे कम ही लग रहा था।

NBT

जब बच्चन की पार्टी में बोल्ड ब्लाउज पहन माधुरी दीक्षित ने सभी को कर दिया था हैरान



जब ड्रेस बनी मुश्किल


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार ऐसे मौके आए, जब माधुरी कपड़ों के कारण असहज हो गईं थीं। दरअसल, उनके राइट शोल्डर की स्ट्रैप बार-बार कंधे से नीचे गिर रही थी। वह उसे ठीक करतीं और फिर कुछ देर में वह फिर नीचे आ जाती। इसके कारण माधुरी को अपनी जैकेट भी अजस्ट करनी पड़ रही थी। ऐक्ट्रेस ने इस असहजता को भले ही अपने चेहरे से जाहिर नहीं होने दिया, लेकिन कैमरे में कैद तस्वीरों में उनकी बॉडी लैंग्वेज से पता चल रहा था कि वह कितनी अनकंफर्टेबल होने लगी थीं।

NBT

क्यों आती है ऐसी स्थिति?

इस स्थिति से माधुरी ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी लड़कियां गुजरती हैं। ड्रेस से लेकर ब्रा तक की स्ट्रैप गिरने से वे परेशान हो जाती हैं। ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं:

स्ट्रैप हो बड़ी

कई बार ड्रेस की पूरी फिटिंग सही होती है, लेकिन स्ट्रैप बड़ी होती है। यह अगर महज आधा इंच भी बड़ी हो, तो आप परेशान होने के लिए तैयार हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी स्ट्रैप आपके शोल्डर पर मूवमेंट के साथ टिक नहीं सकेगी और वह बार-बार गिरती जाएगी।

NBT

बैठने पर पॉस्चर चेंज

जब आप बैठती हैं, तो बॉडी का पॉस्चर बदल जाता है। ड्रेस थोड़ी ऊपर हो जाती और शोल्डर नीचे की ओर रिलैक्स्ड हो जाते हैं। इससे स्ट्रैप गिरने की आशंका बढ़ जाती है। बेहतर है कि ड्रेस लेने से पहले उसे बैठकर भी ट्राई जरूर करें।

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साड़ी लुक, जो बढ़ा देते हैं धड़कन

  • धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साड़ी लुक, जो बढ़ा देते हैं धड़कन

    माधुरी दीक्षित भले ही उम्र की हाफ सेंचुरी पार कर चुकी हों, लेकिन न तो उनकी खूबसूरती और न ही उनके ग्लैमर में किसी तरह की कमी आई है। वेस्टर्न वेअर में तो यह अदाकारा शानदार दिखती ही है, लेकिन इनके साड़ी लुक तो ऐसे होते हैं कि फैन्स के दिलों की धड़कन ही बढ़ जाती है। चलिए देखते हैं ‘धक-धक गर्ल’ के ऐसे ही कुछ बेहद खूबसूरत साड़ी लुक्स।

  • ब्राइट कलर हैं माधुरी को पसंद

    वैसे तो कहा जाता है कि उम्र बढ़ने पर सटल टोन के कलर्स के कपड़े पहनना चाहिए, लेकिन माधुरी ब्राइट कलर पहनने से कतराती नहीं हैं। यही चॉइस उनकी साड़ियों में भी रहती है, जिसमें वह काफी खूबसूरत भी लगती हैं।

  • सिल्क की साड़ी में माधुरी की अदा

    माधुरी इस तस्वीर में सिल्क की पिंक साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं। गोल्डन वर्क वाली इस साड़ी के साथ उन्होंने सेम फैब्रिक का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। उन्होंने इसके साथ सिंपल गोल्ड नेकपीस की जगह बेहद सुंदर ग्रीन स्टोन्स का नेकपीस चुना था, जिसमें बीच में हेवी गोल्ड लॉकेट था। उनके झुमके भी इस लॉकेट से मैच करते हुए थे।

  • जॉर्जेट की साड़ी और मल्टी-कलर्ड ब्लाउज

    माधुरी का यह लुक तो ऐसा है जिसे यंग गर्ल्स भी फॉलो कर सकती हैं। पिंक कलर की इस साड़ी में पतली गोल्डन बॉर्डर थी और ओवरऑल स्मॉल गोल्डन वर्क था। इस लुक की असली यूएसपी इसका मल्टीकलर ब्लाउज था जो साड़ी व माधुरी की खूबसूरती को और बढ़ाता दिखा।

  • गोल्डन साड़ी में माधुरी का रॉयल लुक

    ओवरऑल वर्क वाली गोल्डन साड़ी में माधुरी का लुक काफी रॉयल फील दे रहा है। इसके साथ बालों को वेवी रखते हुए माधुरी ने पाउट को बोल्ड रेड टच दिया था। वहीं कानों में उन्होंने पर्ल ऐंड गोल्ड बेस्ड लॉन्ग डैंगलर्स पहने थे।

  • येलो साड़ी और डायमंड नेकलेस

    माधुरी दीक्षित के इस लुक में ग्लैमर का हर एलिमेंट मौजूद है। उनकी लेमन येलो साड़ी पर ओवरऑल सीक्वंस वर्क था वहीं पल्ले को शीयर मटीरियल का रखा गया था। माधुरी का ब्लाउज भी सुपर स्टाइलिश था। उन्होंने स्वीटहार्ट नेकलाइन का ब्लाउज पहना था जिस पर रिच सिल्वर वर्क किया गया था। वहीं लुक की यूएसपी रही उनकी डायमंड ऐंड एमरल्ड जूलरी जो बस कमाल ही लग रही थी।

  • डिजाइनर साड़ी में माधुरी का जलवा

    वैसे माधुरी सिर्फ ट्रडिशनल स्टाइल की ही नहीं बल्कि डिजाइनर साड़ियों की भी शौकीन हैं। इस तस्वीर में वह ओशन ग्रीन कलर की स्टिच्ड साड़ी पहनी दिख रही हैं। इसके ब्लाउज को नेट व ग्रीन लेस से डेलिकेट टच दिया गया है। वहीं स्टेटमेंट जूलरी उनके लुक को परफेक्ट बनाती दिखी।

  • इस लुक के तो बस क्या ही कहने

    अब इस लुक के बारे में तो क्या ही कहें। हॉल्टर नेकलाइन का सेक्सी ब्लाउज और प्लेन ब्लैक साड़ी के साथ डायमंड जूलरी, यह लुक ऐसा था जिससे फैन्स के दिल की धड़कन बढ़ना तो तय ही है। वैसे इस लुक को चाहे तो आप भी किसी पार्टी के लिए कॉपी कर छा सकती हैं। (सभी फोटोज: इंस्टाग्राम@madhuridixitnene)

बस्ट फिटिंग

स्ट्रैप स्लिप की दिक्कत तब भी आती है, जब फिटिंग बस्ट पोर्शन से ठीक न हो। ऐसी स्थिति में चलते या उठते-बैठते समय स्ट्रैप अपनी जगह पर नहीं बनी रह पाती, जिससे स्लिप इशू आता है।

Web Title when madhuri dixit became very uncomfortable because of her dress shoulder strap falling(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here