मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO, अब नए मुख्य सचिव की तलाश तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद अब मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो गई है।बताया जा रहा है कि अनुराग जैन का मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल अगस्त के अंतिम सप्ताह में समाप्त होगा, जिसके बाद वह नीति आयोग के CEO के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति का आदेश केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी किया गया है।अनुराग जैन के स्थान पर मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव को लेकर प्रशासनिक गलियारों में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। इनमें एसीएस डॉ. राजेश राजौरा, एसीएस मनु श्रीवास्तव के साथ केंद्र में सचिव स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल के नाम भी चर्चा में बताए जा रहे हैं।नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल इन नामों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here