Madhya Pradesh coronavirus updates 202 new cases reported total number in state is 10443

मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के 202 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 10,443 हुई

प्रतीकात्मक तस्वीर

भोपाल:

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 202 नए मामले सामने आए. इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,443 तक पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 440 हो गयी है. मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें

अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन, उज्जैन में दो और इंदौर, बुरहानपुर, धार एवं राजगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.” उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 164 मौत इन्दौर में हुई हैं. उज्जैन में 66, भोपाल में 69, बुरहानपुर में 21, खंडवा में 17, खरगोन में 13, सागर में 13, जबलपुर में 11, देवास एवं मंदसौर में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है. बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं.”

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,043 कंटेनमेंट जोन हैं.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here