- अहिल्यादेवी के जन्मदिन पर रहेगा अवकाश
- ग्वालियर में आयोजित बघेल समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा
ग्वालियर। लोकमाता मां अहिल्यादेवी विश्ववंद है। सबकी पूजनीय है। मध्य प्रदेश सरकार लोकमाता अहिल्या देवी के नाम पर बाल, पलेर और धनकर समाज का कल्याण बोर्ड बनाएगी, अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।लोकमाता अहिल्यादेवी के जन्मदिन पर ऐच्छिक अवकाश रखा जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के ग्राम बेहटा में आयोजित बघेल समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में की। सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकमाता अहिल्या देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि अभी इंदौर में बनाए जा रहे लोकमाता अहिल्यादेवी के स्मारक को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इन्दौर बस स्टैंड का नाम लोक माता अहिल्या देवी होल्कर के नाम पर रखा जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि। हमारी पहचान जिसके कारण पूरा भारत गौरव से भरा है।