गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशभर में होगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’, सीएम मोहन यादव ने तैयारियों के दिए निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशभर में ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’ का व्यापक आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महर्षि सांदीपनि के जीवन, योगदान और गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर आधारित लघु पुस्तिका प्रकाशित कर सभी विद्यालयों में वितरित करने को कहा।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गुरु पूर्णिमा से पहले प्रदेश में शेष सभी सांदीपनि विद्यालयों के भवनों का लोकार्पण कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here