महायुति के सचिन अहीर निर्विरोध बने महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति, विपक्ष ने वापस लिया उम्मीदवार

महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद पर महायुति के उम्मीदवार सचिन अहीर को निर्विरोध चुन लिया गया। शुरुआत में विपक्ष ने जे. एम. अभ्यंकर को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील की अपील के बाद विपक्ष ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया। इसके बाद सचिन अहीर निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित किए गए। उनके निर्विरोध निर्वाचन को महायुति के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here