दतिया में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।रात के अंधेरे में कार से गांजे की खेप लेकर जा रहा एक तस्कर बसई थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 86 किलो 850 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वर्ना कार जब्त की है। बरामद गांजे और वाहन की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। आखिर कहां से आई थी इतनी बड़ी खेप और कहां पहुंचाई जानी थी, पुलिस अब इसकी पड़ताल में जुटी है।VO-1 मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर एक तस्कर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मकडारी रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया और कार की तलाशी ली तो डिग्गी में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 86 किलो 850 ग्राम निकली।
पुलिस ने मौके से वाहन चालक पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वर्ना कार में गांजे का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने करीब 9 लाख रुपए कीमत का गांजा और 11 लाख रुपए कीमत की कार जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने कहा कि अब हम यह पता लगाने में जुटे है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। संभावना है कि पूछताछ में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
Byte-1 मयूर खंडेलवाल, SP दतिया


