Major General-level talks to be held today to resolve the issues related to the violent face-off in Galwan, say Indian Army sources – लद्दाख में हिंसक झड़प से जुड़े मुद्दों पर मेजर जनरल-स्तर की बातचीत आज: भारतीय सेना के सूत्र

लद्दाख में हिंसक झड़प से जुड़े मुद्दों पर मेजर जनरल-स्तर की बातचीत आज: भारतीय सेना के सूत्र

गालवान घाटी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था

नई दिल्ली:

पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में 15-16 जून की दरमियानी रात में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के मुद्दे पर मेजर जनरल स्‍तर की बातचीत बुधवार सुबह 10:30 से शुरू होगी. भारतीय सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी.सेना के सूत्रों ने बताया कि भारत-चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की बातचीत बुधवार को बेनतीजा रही थी. सूत्रों ने NDTV को बताया कि अभी तत्काल हटने या स्थिति पर परिवर्तन में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है और आने वाले दिनों में और ज्यादा बातचीत हो सकती है.सोमवार रात गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों ने जान गंवाई है. झड़प में चीन के करीब 45 सैनिकों के मारे जाने की खबर है.

हिंसक झड़प के मुद्दे पर बुधवार को भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई थी. इस बातचीत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कहा कि ‘चीनी सैनिकों ने पूर्व नियोजित और योजना के मुताबिक कार्रवाई की जो सीधे तौर पर लद्दाख की गालवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का कारण बनी.’ विदेश मंत्री ने दोटूक अंदाज में कहा कि ‘इस घटना’ से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा और चीन को अपनी कार्रवाई का पुनर्मूल्‍यांकन करने और सुधारात्‍मक कदम उठाने की जरूरत है. दोनों नेताओं ने तनाव को काम करने पर सहमति जताई और कहा “कोई भी पक्ष मामले को बढ़ाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा और इसके बजाय, द्विपक्षीय करारों और प्रोटोकॉल के अनुसार शांति सुनिश्चित करेगा.”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here