
गालवान घाटी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था
नई दिल्ली:
पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में 15-16 जून की दरमियानी रात में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के मुद्दे पर मेजर जनरल स्तर की बातचीत बुधवार सुबह 10:30 से शुरू होगी. भारतीय सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी.सेना के सूत्रों ने बताया कि भारत-चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की बातचीत बुधवार को बेनतीजा रही थी. सूत्रों ने NDTV को बताया कि अभी तत्काल हटने या स्थिति पर परिवर्तन में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है और आने वाले दिनों में और ज्यादा बातचीत हो सकती है.सोमवार रात गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों ने जान गंवाई है. झड़प में चीन के करीब 45 सैनिकों के मारे जाने की खबर है.
Major General-level talks to be held today at 10:30 am to resolve the issues related to the violent face-off in Galwan area on June 15-16: Indian Army sources pic.twitter.com/vCAMZzZedr
— ANI (@ANI) June 18, 2020
हिंसक झड़प के मुद्दे पर बुधवार को भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई थी. इस बातचीत में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कहा कि ‘चीनी सैनिकों ने पूर्व नियोजित और योजना के मुताबिक कार्रवाई की जो सीधे तौर पर लद्दाख की गालवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का कारण बनी.’ विदेश मंत्री ने दोटूक अंदाज में कहा कि ‘इस घटना’ से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर असर पड़ेगा और चीन को अपनी कार्रवाई का पुनर्मूल्यांकन करने और सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत है. दोनों नेताओं ने तनाव को काम करने पर सहमति जताई और कहा “कोई भी पक्ष मामले को बढ़ाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा और इसके बजाय, द्विपक्षीय करारों और प्रोटोकॉल के अनुसार शांति सुनिश्चित करेगा.”

