नई दिल्ली। इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG (एलपीजी) की सप्लाई पर लगाई गई सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियों को हटा दिया है। इसके साथ ही सप्लाई को पश्चिम एशिया संकट से पहले के सामान्य स्तर पर बहाल कर दिया गया है।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, हाल के दिनों में LPG की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के बाद यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट के दौरान आपूर्ति पर कुछ अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए थे, जिन्हें अब समाप्त कर दिया गया है।इसके अलावा, संकट की शुरुआत में रोकी गई बल्क LPG की सप्लाई में भी आंशिक बहाली की गई है। सरकार ने बल्क LPG की आपूर्ति को संकट से पहले की खपत के 50 प्रतिशत स्तर तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इससे होटल, रेस्तरां, उद्योगों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।सरकार का कहना है कि LPG की सप्लाई स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस निर्णय से कमर्शियल और इंडस्ट्रियल क्षेत्र की गतिविधियों को गति मिलने के साथ ही कारोबारियों की चिंता भी कम होगी।


