malaika arora skin care: DIY face mask: मलाइका अरोड़ा ने मुंहासे दूर करने के लिए बताया ये घरेलू नुस्‍खा, आप भी करें ट्राय – malaika arora instagram diy face mask for acne prone skin

स्‍किन पर दाग-धब्‍बे और मुंहासों से हर लड़की परेशान रहती है। अगर आपकी स्‍किन ऑयली है तो ये दिक्‍कतें सबसे ज्‍यादा होती हैं। मुंहासों की वजह से चेहरा पूरा लाल हो जाता है। इन मुंहासों में दर्द और सूजन भी रहता है। हालांकि, बाजार में आपको फेस वॉश से लेकर तमाम तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स मिलेंगे जो दावा करेंगे कि वह इन मुंहासों का सफाया कर देंगे, मगर इन्‍हें इस्‍तेमाल करने से शायद आपको निराशा ही हाथ लगे।

मुंहासों की समस्‍या से केवल हम ही नहीं बल्‍कि बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस भी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर मलाइका अरोड़ा की बात की जाए तो वह इस परेशानी से निपटने के लिए सिंपल से घरेलू नुस्‍के का सहारा लेती हैं। 46 की उम्र में भी उनका चेहरा गजब का ग्‍लो करता है। इंस्‍टाग्राम पर वह अक्‍सर बिना मेकअप के DIY स्‍किन केयर वीडियोज बनाती नजर आती हैं। इस बार भी उन्‍होंने अपने फीमेल फॉलोवर्स को एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए एक खास घरेलू नुस्खा बताया है। तो चलिए जानें क्या है वो…

सामग्री

  • 1/2 बड़ा चम्‍मच दालचीनी पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद
  • 1/2 नींबू का रस

विधि


एक बाउल लें और तीनों सामग्रियों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। ब्रश की मदद से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को आंखों के आस-पास न लगाएं। इसे लगाने के बाद 10 मिनट तक का इंतजार करें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर थोड़ी बहुत जलन होगी, जो कि एक नॉर्मल सी बात है, लेकिन अगर यह ज्‍यादा होने लगे तो इसे तुरंत ही साफ कर लें।

हालांकि, मलाइका ने अपने फैंस को गंभीर मुंहासे होने पर डॉक्टर से मिलने की सलाह भी दी। कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ अपनी पसंदीदा बॉडी स्क्रब बनाने के लिए स्टेप्स शेयर किए थे, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं-

Also read: जब घर में खत्‍म हो गया था Body Scrub, तो मलाइका अरोड़ा ने इस चीज से पाई मक्‍खन जैसी Skin

स्‍किन के लिए दालचीनी के फायदे

acne (1)


दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। मुंहासों की परेशानी है तो दालचीनी पाउडर और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से न केवल आपके चेहरे पर मुंहासे आने बंद हो जाएंगे बल्कि पुराने दाग-धब्बे भी मिटेगें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here