मल्हारगंज पुलिस ने दो मुन्ना भाइयों को किया गिरफ्तार।

इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने दो मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है वहीं पूरे ही मामले में एग्जाम देने पहुंचे छात्रों पर शंका होने के बाद इस पूरे मामले में स्कूल की प्रिंसिपल ने ही पूरे मामले में पुलिस को शिकायत की , और पुलिस ने पूरे मामले में छात्रों सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दे मल्हारगंज पुलिस को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल सीमा जैन ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके वहां पर ओपन स्कूल योजना, आ लोट चले , रुक जाना नहीं , योजना के तहत दसवीं कक्षा की एग्जाम चल रही थी लेकिन इसी दौरान एग्जाम देने आए दो छात्रों के जब रोल नंबर व अन्य डॉक्यूमेंट चेक किए गए तो वह फर्जी निकले इसके बाद इस पूरे मामले में जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह दूसरे बच्चों की जगह पर एग्जाम देने के लिए आए हुए हैं इसके बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल ने पूरे मामले की शिकायत मल्हारगंज पुलिस को की और मल्हारगंज पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया तो वहीं जब दोनों छात्रों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जिस टीचर के वहा पर वह पढ़ते थे उनके कहने पर उन्होंने इस तरह के अपराध को किया जिसके चलते पुलिस ने दोनों छात्रों की टीचर उनके पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है इस तरह से पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है बता दे आने वाले दिनों में पुलिस इस पूरे मामले में कुछ और बड़े खुलासे भी कर सकती है।

बाइट – राजेश दंडोतिया , एडिशनल डीसीपी , इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here