lifestyle manushi chhillar instagram proves that she is fashion queen
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं मानुषी

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। अगर आप मानुषी के इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि वह अपनी खूबसूरती से ही नहीं, बल्कि स्टाइलिंग से भी किसी नई हीरोइन को पछाड़ सकती हैं। साड़ी हो या सूट, ड्रेस हो या फिर जींस, मानुषी हर तरह के आउटफिट में बेहद सुंदर लगती हैं। यही नहीं, मानुषी को लेटेस्ट ट्रेंड्स की भरपूर जानकारी है जो इनके ड्रेसिंग सेंस से साफ़ पता चलता है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं मानुषी के कुछ स्टाइलिश लुक्स…
2/6
फ्लोरल कुर्ता

सब्यसाची के डिज़ाइन किए हुए फ्लोरल कुर्ते में मानुषी काफी स्टन्निंग पोज़ में दिखाई दे रही हैं। वो इस बात को अच्छे से जानती हैं कि किस तरह के स्टाइल के साथ खुद को स्टाइलिश दिखाना है। फ्लैट टमी और उनके पैरों की खूबसूरती इस ड्रेस को काफी हाइलाइट कर रही है।
3/6
ब्लैक एंड व्हाइट एसेमेट्रिक बॉडी हगिंग ड्रेस

ब्लैक एंड व्हाइट एसेमेट्रिक बॉडी हगिंग ड्रेस में मानुषी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सिंपल मेकअप के साथ टाइट बन उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहा है। मनुष्य कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ बोल्ड और रिवीलिंग आउटफिट्स को पहनना अच्छे से जानती हैं।
4/6
वाइट फ्लोरल फेदर ड्रेस

डॉली स्टूडियो की डिज़ाइन की हुई वाइट फ्लोरल फेदर ड्रेस में मानुषी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। सटल मेकअप के साथ लॉन्ग फेरी टेल फेदर ड्रेस उनके ग्रेस में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रही। ड्रामैटिक लिपकलर, साइड पार्टेड हेयर्स और परफेक्ट फिगर उन्हें जीती-जागती बार्बी डॉल जैसा लुक दे रहा है।
5/6
फ्लोरल पैंट-सूट

Roberto Cavalli के डिज़ाइन किए हुए फ्लोरल पैंट-सूट में मानुषी काफी स्टन्निंग लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ ग्लिट्री आईज और सॉफ्ट कर्ल्स उनके इस लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे।
6/6
ऑल लव टू डेनिम

Freakins लेबल के डिज़ाइन किए हुए डेनिम जंपसूट में मानुषी काफी क्यूट एंड स्टाइलिश लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ रेड लिप कलर उनके इस लुक पर लाफ़ी जच रहा है। यही नहीं, कैट आई सनग्लासेस और रेड हेयरबो उनके इस लुक में कंट्रास्ट का काम कर रहे हैं।
Source link


