Many Senior Congress Leaders Write To Sonia Gandhi Seeking Party Revival – पार्टी नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के 20 नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

पार्टी नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के 20 नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली:

कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee) की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले एक बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में बड़े बदलाव की मांग की है. खबर है कि इन नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखा है. इस पत्र में कांग्रेस के 20 ज्यादा शीर्ष नेताओं ने पार्टी आंतरिक संकट का जिक्र करते हुए नेतृत्व के मुद्दे पर सोनिया गांधी के साथ चर्चा की मांग की है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर कल होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) की बैठक में भी इस पर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़ें

बता दें कि कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आगामी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे आरंभ होगी.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र पर बोला तीखा हमला, कहा- “टुकड़े-टुकडे़ गैंग सत्ता में है”

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक मुद्दों, अर्थव्यवस्था की स्थिति और कोरोना वायरस संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. वैसे, सीडब्ल्यूसी की बैठक उस वक्त हो रही है जब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी एक साल की अवधि पूरा कर चुकी हैं. राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. 

यह भी पढ़ें: राफेल सौदे को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा, भाजपा ने किया पलटवार

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कांग्रेस के कई नेता खुलकर यह मांग कर चुके हैं कि एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपी जाए. हाल ही में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कांग्रेस के 100 फीसदी कार्यकर्ताओं की यह भावना है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी का नेतृत्व करें.

हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कहना है कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का बनना चाहिए. फिलहाल कांग्रेस में इस समय काफी उहापोह की स्थिति है क्योंकि सिर्फ रणदीप सुरजेवाला ही नहीं, शशि थरूर सहित कई नेता इस मुद्दे पर मीडिया में बयान में दे चुके हैं. 

(इनपुट एजेंसी भाषा से भी)

ये देश युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा: राहुल गांधी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here