आगर मालवा। आगर मालवा जिले के बडौद तहसील अंतर्गत बिजानगरी का मामला जहां प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय विवाहित महिला की तलवार से गला रेतकर उसी के भाई के द्वारा हत्या कर दी गई। जानकारी देते हुए बड़ौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर के द्वारा बताया गया कि मृतिका संगीता बाई की शादी नंदू मेघवाल से हुई थी और वह अपने पति के साथ नहीं रहती थी। पुलिस को मृतिका का प्रेम प्रसंग चाचुरनी राजस्थान निवासी अरबाज से होने की जानकारी मिली। वहीं मृतिका का भाई बगदु मेघवाल की शादी मृतिका की बहन से हुई थी। यानी कि एक ही परिवार में आते-सैट शादी हुई थी और मृतिका अपने पति के साथ नहीं रह रही थी जिसकी वजह से बगदु मेघवाल का परिवार भी टुट रहा था। इसके चलते सगे भाई ने अपनी बहन की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी।