matter of blockade imposed on Karnataka border reached Supreme court – कर्नाटक सीमा पर लगाई गई नाकेबंदी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

कर्नाटक सीमा पर लगाई गई नाकेबंदी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.

नई दिल्ली:

कर्नाटक सरकार  ने केरल उच्च न्यायालय के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को कर्नाटक सीमा पर लगाई गई नाकाबंदी को हटाने का निर्देश दिया था. कर्नाटक के अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल का उपयोग करने के लिए केरल के मरीजों को प्रवेश की अनुमति देने के लिए हाईकोर्ट ने ये आदेश दिया है. मामले में कर्नाटक का कहना है कि इस आदेश के लागू होने से कानून और व्यवस्था के मुद्दों को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि स्थानीय आबादी कासरगोड जिले से लोगों के प्रवेश का विरोध कर रही है, जिसमें COVID ​​-19 मामलों की संख्या अधिक है.

यह कहा गया है कि कासरगोड जिले में COVID-19 मामलों के प्रकोप के मद्देनजर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के हित में सड़क सीमाओं को सील किया गया है. याचिका में ये भी कहा गया है कि ये दो राज्यों के बीच का विवाद है जिस पर सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही सुनवाई कर सकता है. केरल हाईकोर्ट ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर ये फैसला दिया है.

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here