कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश में उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा कर रहे है। 20 अक्टूबर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में पूरे प्रदेश से कांग्रेस के साथी सहित कई साधु-संत भी शामिल हुए है। दिग्विजयसिंह द्वारा निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से प्रदेश सहित उत्तरप्रदेश के लोगों को यात्रा के उदेश्य को समझने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा का उद्देश्य चंदाचोरी, वोटचोरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग मुख्य उ्देश्य है। लेकिन उनकी यात्रा को लेकर बालाघाट प्रवास के दौरान मप्र शासन के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बड़ा ब्यान दिया है।मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह का सनातन से क्या वास्ता है, वे तो हमेशा सनातन के खिलाफ टिप्पणी करते आये है। उनका सत्य से भी कोई वास्ता नही है। ऐसे मे उनकी यात्रा के कोई मायने नही निकालें जा सकते।
बाइट — प्रहलाद पटेल, मंत्री मप्र शासन।