जबलपुर में अनोखी चोरी: घर से नहीं, सड़क पर बैठे लैब्राडोर डॉग ‘सिम्बा’ को उठा ले गए युवक, CCTV में कैद हुई घटना

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां कुछ युवक सड़क पर बैठे सफेद रंग के लैब्राडोर डॉग को उठाकर ले गए। घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में नगर परिषद कार्यालय के सामने की बताई जा रही है। डॉग चोरी की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक पैदल आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनमें से एक युवक सड़क पर बैठे सफेद लैब्राडोर को गोद में उठाकर ले जाता नजर आ रहा है। बाद में युवकों के मोटरसाइकिल से वहां से निकलने की बात भी सामने आई है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2174628.mp4

डॉग के मालिक सत्यम दाहिया ने भेड़ाघाट थाने में लिखित शिकायत देकर अपने पालतू डॉग को तलाशने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने डॉग का नाम ‘सिम्बा’ बताया है। सिम्बा के लापता होने से परिवार परेशान है।डॉग मालिक ने सिम्बा की तस्वीर के साथ पोस्टर जारी कर लोगों से उसे खोजने में मदद करने और कोई जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है। पोस्टर पर भावुक संदेश लिखा है— “हमारा सिम्बा हमारे दिल के बहुत करीब है।”फिलहाल, सिम्बा की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान और डॉग को बरामद करने में मदद मिल सकती है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2174624.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here