Mira Rajput maternity fashion: प्रेग्नेंसी में करीना ही नहीं मीरा राजपूत भी लगी थीं बेहद स्टाइलिश, कपड़ों का सिलेक्शन देख हर कोई रह गया था हैरान – mira rajput kapoor maternity wardrobe is fantastic

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

गर्भावस्था के समय में अपने लिए एक सही ड्रेस का चुनना लगभग हर महिला को एक नई मुसीबत में डाल देता है। ऐसे में एकमात्र ऑप्शन जो हमारे पास बचता है, वह है एक ढीली-ढाली नाइट गाउन, अनफिटिंग ड्रेस या बेगी टॉप। लेकिन मीरा राजपूत ने अपनी प्रेगनेंसी समय में यह साबित कर दिया कि मैटरनिटी वियर भी हर तरह से स्टाइलिश हो सकता है, अगर उसे सही से पहना जाए। हां, ऐसा जरूर है कि मीरा ने अपने मुश्किल महीनों के दौरान पैरों को आराम देने के लिए स्नीकर्स, सैंडल, पेटी चप्पल और स्लाइड का चुनाव किया था, लेकिन फिर भी उनका फैशन कहीं से कम नहीं हुआ।

जी हां, प्रेग्नेंसी के समय में जहां बी-टाउन हसीनाएं अक्सर स्पॉट होने से बचती हैं, वहीं मीरा राजपूत ने अपने इस मूमेंट को खुलकर एन्जॉय किया था। मीरा ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान एक से बढ़कर एक ड्रेसेस को पहना था, जिसमें ऑफ़ शोल्डर मिनी ड्रेस, शरारा और सूट से लेकर साड़ी तक शामिल हैं। यही नहीं, अनामिका खन्ना का डिज़ाइन किया हुआ थ्री पीस सेट यानी स्कर्ट, क्रॉप टॉप और बेल्टेड दुपट्टे को पहनकर सोनम कपूर आहूजा के रिसेप्शन में पहुंची मॉम टू बी को देख हर कोई हैरान रह गया था। जब-जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहनी साड़ी, हर किसी की सांसें गईं अटक-अटक

NBT

ऐसा ही हमें तब देखने को मिला था जब शाहिद कपूर द्वारा होस्ट की गई गोदभराई (बेबी शॉवर) के दौरान मीरा राजपूत ऑफ शोल्डर वाइट मिनी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, तो लोगों का उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था। अपने दूसरे बेबी शॉवर के दौरान मीरा राजपूत को स्टेटमेंट स्लीव्स के साथ वाइट एंड ब्लैक पोल्का डॉट रफल्ड मैक्सी ड्रेस पहने देखा गया था, जिसके साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप्स और बालों को उन्होंने हॉफ बन में स्टाइल किया था। हालांकि उन्होंने अपने पैरों को आराम देने के लिए ब्लैक कलर के स्लाइडर्स डाले हुए थे।

NBT

इतना ही नहीं मीरा के स्टाइल स्टेटमेंट का अंदाज़ा आप इस बात से लगा लीजिए कि वह जब हेवली प्रेगनेंट थीं, उस दौरान भी उन्होंने आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की इंगेजमेंट पार्टी में शरीक होने के लिए बेहद गॉरजस लुक अपनाया। इस दौरान मीरा ने मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइन किया हुआ हेवी एमब्लिशड न्यूड एंड गोल्ड शरारा सेट चुना था।

अपने इस ऑउटफिट को भारी-भरकम ज्वैलरी और एक्सेसरीज़ के साथ पाइल करने के बजाए मीरा राजपूत कपूर ने इस ड्रेस के साथ सिंपल स्टड इयररिंग्स के अलावा कुछ नहीं पहना था। सॉफ्ट टोन मेकअप और खुले बाल उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे। Lehenga Vs Saree: आप अपने रिसेप्शन में किस लुक को चाहेंगी अपनाना

NBT

खैर, जो भी हो मीरा राजपूत ने 9 महीनों के दौरान यह साबित कर दिया है कि वह अच्छे से जानती हैं कि कैसे मुश्किल महीनों में भी स्टाइलिश ड्रेसिंग के साथ-साथ आरामदायक लुक अपनाया जा सकता है। वैसे आपको मीरा का यह स्टाइल कितना पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here