खाली कुर्सी देख कर भड़के विधायक 9 वर्ष पुराने भवन का हुआ लोकार्पण।

आचार संहिता लागू होने की सुगबुगाहट होते और चुनाव नजदीक आते ही भूमिपूजन, लोकार्पण की लाईन लग जाती है। इसी कड़ी में आज 9 वर्ष पुराने जिला पुनर्वास केन्द्र भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। जिसका वर्चुअल लोकर्पण केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने किया।

उमरिया – जिले में इस भवन के लोकार्पण समारोह में बांधवगढ़ विधानसभा 89 से विधायक शिव नारायण सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जहां विधायक खाली कुर्सी देखकर और लोगों की भीड़ नहीं होने पर आगबबूला हो गए वहीं नाराजगी जताते हुए मौजूद अधिकारियों पर भड़के और कहा कि जब तुम लोगों की व्यवस्था हो जाये तो बताना इस बात को लेकर सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी।वहीं विधायक ने मौजूद अधिकारियों को भी लताड़ा और कहा जनता से बड़े तुम नहीं हो।सुरेन्द्र त्रिपाठीउमरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here