अब कमलनाथ की महिला मंत्री ने पड़े सिंधिया के पैर


भोपाल। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही चरणवंदना की परंपरा के खिलाफ हैं, लेकिन उनके समर्थक नेताओं में महाराज के पैर छूने की होड़ लगी है। कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने गत दिवस भोपाल दौरे के दौरान श्रीमंत के पैर छूकर अभिवादन किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सिंधिया ने तत्काल उन्हें ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। इससे पहले खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी सार्वजनिक तौर पर सिंधिया की चरण वंदना करते देखे गए हैं। मामला चर्चा में आने के बाद वे उनके पैरों पर दण्डवत मुद्रा में भी देखे गए। वहीं कांग्रेस के एक और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने तो सार्वजनिक तौर पर खुद को सिंधिया का चमचा बताया था। जिस पर ज्योतिरादित्य ने नाराजगी भी जताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here