Moderna Covid-19 vaccine found 100 percent effective in children 12 to 17 two weeks after second dose | Corona Vaccine: 12-17 साल के बच्चों पर 100% कारगर है Moderna का टीका, ट्रायल के नतीजे आए सामने

वॉशिंगटन: भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus 2nd Wave) से जूझ रहा है और इस बीच तीसरी लहर की चेतावनी दी जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर हो सकता है. हालांकि बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर खुशखबरी मिली है और मॉडर्ना (Moderna) ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन 12 से 17 साल के उम्र के बच्चों पर प्रभावी है.

12 से 17 साल के बच्चों पर 100% प्रभावी

मॉडर्ना (Moderna) ने अपनी वैक्सीन के बच्चों पर हुए दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे घोषित किए हैं. USA टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दावा किया है कि मॉडर्ना वैक्सीन की पहली डोज 12 से 17 साल के बच्चों में कोविड-19 के खिलाफ 93 प्रतिशत प्रभावी है और दूसरी खुराक लगने के दो सप्ताह बाद 100 प्रतिशत प्रभावी व सुरक्षित पाई गई है.

3732 बच्चों पर किया गया मॉडर्ना की वैक्सीन का ट्रायल

मॉडर्ना (Moderna) के ट्रायल में 12 से 17 साल के 3732 बच्चों को शामिल किया गया, इनमें से 2488 बच्चों को दोनों डोज लगाई गई. कंपनी का कहना है कि वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले बच्चों में कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए हैं. नतीजे आने के बाद मॉडर्ना ने कहा कि वह अपनी वैक्सीन को बच्चों के लिए मंजूरी दिलाने के लिए अमेरिका की रेगुलेटर बॉडी FDA के पास जून में अप्लाई करेगी.

ये भी पढ़ें- Covid-19: राहत के बाद फिर बढ़ी आफत, 24 घंटे में गई 4100 से ज्यादा लोगों की जान

फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को पहले मिल चुकी है मंजूरी

अमेरिका में इसी महीने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी गई है. अब अगर मॉडर्ना को मंजूरी मिल जाती है तो यह अमेरिका में बच्चों के लिए दूसरी वैक्सीन होगी. बता दें कि शुरू में फाइजर की वैक्सीन को 16 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर इस्तेमाल के लिए इजाजत दी गई थी. वहीं, मॉडर्ना की वैक्सीन को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों लगाने की मंजूरी दी गई थी.

लाइव टीवी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here