मोदी-मैक्रों फोन वार्ता: होर्मुज में सुरक्षित नेविगेशन और पश्चिम एशिया में शांति पर जोर

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के बीच अहम फोन वार्ता हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत का मुख्य मुद्दा पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित व निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना रहा।

यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति मैक्रों का फोन आया। हमने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की और होर्मुज स्ट्रेट में तुरंत सुरक्षित और निर्बाध नेविगेशन बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।”

दोनों नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। भारत और फ्रांस ने मिलकर आगे बढ़ने और वैश्विक स्तर पर स्थिरता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here