लंदन: ब्रिटेन (Britain) में एक मां ने अपने बेटे को 24 वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ ऐसा किया कि वह उसके लिए यादगार बन गया. उसने अपने बेटे के लिए अमेजन कार्डबोर्ड बॉक्स जैसा दिखने वाला बड़ा केक बनाया. जब उसके बेटे को यह केक मिला तो वह खुशी से झूम उठा.
अपना खुद का केक केबिन चलाती है मां
ब्रिटेन (Britain) में वेल्स (Wales) प्रांत के (Anglesey) की रहने वाली Nina Evans Williams (54) केक डिजाइनर के रूप में काम करती हैं. वह अपना खुद का Nina’s Cake Cabin चलाती हैं. ब्रिटेन में कोरोना की वजह से लंबे समय तक सख्त लॉकडाउन लगा रहा. जिसके चलते उनके घर पर ऑनलाइन रिटेलर्स की हर सप्ताह डिलीवरी आती थी.
बेटे के जन्मदिन पर सरप्राइज का बनाया प्लान
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इसी लॉकडाउन के बीच Nina Evans Williams के बेटे Kane Evans का 24वां जन्मदिन आया. पिछले साल उसे जन्मदिन पर Liverpool Football Club जैसा केक मिला था. वह इस बार फुटबॉल क्लब जैसा केक नहीं चाहता था. इस पर Nina ने अपने बेटे को सरप्राइज देने के प्लान बनाया.
दो दिन की मेहनत के बाद तैयार कर लिया केक
उसने अपने केक Cake Cabin में अमेजन कार्डबोर्ड बॉक्स जैसा दिखने वाला बड़ा केक बनाना शुरू किया. उसका बेटा बीच में हाल-चाल पूछने के लिए केबिन के बाहर आया. लेकिन उसने बिजी होने की बात कहकर उसे अंदर आने के लिए मना कर दिया. करीब दो दिन की मेहनत के बाद Nina ने आखिरकार वह केक तैयार कर ही लिया.
जन्मदिन वाले दिन टेबल पर रख दिया बॉक्स
जब उसके बेटे का जन्मदिन आया तो अमेजन कार्डबोर्ड बॉक्स नुमा बड़ा केक उसकी टेबल पर रख दिया और कहा कि उसके लिए कोई पार्सल आया है. बेटे ने समझा कि ऑनलाइन रिटेलर की ओर से घर का कोई सामान आया है. जब उसने अनमने मन से बॉक्स को हाथ लगाया तो वह हैरान रह गया.
ये भी पढ़ें- Royal Navy की अधिकारी ने अपने नाविक Boyfriend के साथ Secret Nuclear Base पर बनाईं Adult Films
अनोखे गिफ्ट को देखकर मुंह से निकला, ‘ओ माई गॉड’
दरअसल वह कार्ड बॉक्स नहीं बल्कि बड़ा केक था. लेकिन वह सटीक तरीके से बनाया गया था कि कोई भी उसे देखकर धोखा खा सकता था. बेटे Kane Evans के मुंह से अचानक निकल पड़ा, ‘ओ माई गॉड’. उसकी मां Nina Evans Williams खिड़की से यह सब देख रही थी. जब वह उसके पास आई तो बेटे ने जन्मदिन को खास बताने के लिए शुक्रिया कहा.
LIVE TV

