Mother Stabbed Infant Son To Death and injured daughter in us murder crime latest news | US: 10 महीने के मासूम को मां ने चाकू से गोदकर मार डाला, बेटी पर भी किया जानलेवा हमला

वॉशिगंटन: अमेरिका (United States) के वर्जीनिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक मां ने अपने 10 महीने के बेटे को चाकू से गोदकर बेरहमी से मौत (Mother Stabbed Infant Son To Death) के घाट उतार दिया. महिला इस पर ही नहीं रुकी, उसने अपनी 10 साल की बेटी को भी कई बार चाकू से मारा. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई.

मां ने अपने बच्चों पर चाकू से बोला हमला

पीपल (People) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले अपने दो बच्चों को मार दिया और बाद में अपने पति को टेक्स्ट मैसेज करके घटना की पूरी जानकारी दी. जिससे पीड़ित पति के होश उड़ गए.

ये भी पढ़ें- चालबाजी से बाज नहीं आ रहा चीन, सीमा पर हाईटेक हथियारों की तैनाती में जुटा

मौके पर ही हो गई मासूम की मौत

पुलिस (Police) अधिकारी ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों बच्चे खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे. जिसके बाद आननफानन में मासूम बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. वहां उसका इलाज जारी है. हालांकि 10 महीने के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी.

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि दोनों बच्चों के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया. उन दोनों के शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं बचा था, जिस पर हमला नहीं किया गया. वह परिस्थिति बहुत नाजुक थी. पहली बार हमने किसी बच्चे की बॉडी पर इतना भयानक हमला देखा था.

VIDEO

ये भी पढ़ें- PAK समेत इन 3 देशों से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देगी भारत सरकार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला की पहचान 35 साल की गोने के तौर पर हुई है. जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से बीमार है. गिरफ्तार करने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है. हालांकि उसके इलाज के लिए डॉक्टरों से सलाह भी ली जा रही है. हमने महिला के खिलाफ हत्या के आरोप में सेकेंड डिग्री चार्ज लगाया है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here